सामान्य जीवन जी सकते हैं
मिर्गी रोगी भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। वे शादी कर सकते हैं, पैरेंट्स बन सकते हैं। वे पागल नहीं होते और पढ़ाई कर सकते हैं। मिर्गी रोगी व उनके परिजन घबराएं नहीं। अंधविश्वास आदि में न पड़ें और तुरंत इलाज लें। इसका एक कारण सिर में चोट लगना भी होता है, अत: हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं।