
teath
दो बार ब्रश जरूरी
कुछ भी खाने-पीने के कुछ देर बाद दांतों को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें। चमकदार दांतों के लिए सुबह व रात को खाने के बाद रोजाना ब्रश करें।
ब्रश का सही तरीका
ब्रश करने का सही तरीका भी स्वस्थ दांतों के लिए जरूरी है। अच्छी सफाई के लिए ब्रश हर दांत पर कम से कम तीन बार घूमना चाहिए। ऊपर के मसूढ़े के लिए मसूढ़े पर दबाव देते हुए नीचे ब्रश लाना और नीचे के मसूढ़े के लिए ऊपर। इससे प्लाक हट जाता है और दांत खराब होने से बचते हैं साथ ही इनकी चमक बरकरार रहती है।
फ्लॉसिंग है फायदेमंद
ब्रश दांतों की जड़ों में जमी गंदगी को साफ नहीं कर पाता। ऐसे में फ्लॉसिंग दांतों की अंदरूनी सफाई का एक बेहतर तरीका हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर के निर्देशानुसार फ्लॉसिंग करें।
इनसे आता पीलापन: गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक खत्म करने के साथ जड़ों को भी कमजोर करते हैं। उम्र के साथ कई बार दांतों पर इनेमल की परत जमती चली जाती है, जिस कारण दांत पीले हो जाते हैं। चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स अधिक लेने से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। विटामिन-डी की कमी भी एक कारण है।
इनसे मजबूत होंगे दांत
दूध : इसमें विटामिन डी और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। लेकिन रात को सोने से एक घंटा पहले दूध न पीएं। इससे दांतों में कैविटी हो सकती हैं।
सब्जियां : इसमें पाया जाने वाला फाइबर मुंह में एसिडिक लेवल को कम कर देता है और जब एसिड कम बनेगा तो दांतों को नुकसान भी कम होगा। इस तरह सब्जियां दांतों को मजबूत और सफेद बनाने में मददगार होती हैं।
सिट्रिक फल : स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा आदि फलों में सिट्रिक एसिड होने के कारण इन्हें प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट माना जाता है। यह मसूढों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकता है।
डॉ. राजेश गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ
Published on:
17 May 2019 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
