दुमका। जरमुंडी हटिया टोला में दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, नपं अध्यक्ष मंटू लाहा, कुंदन पत्रलेख, निरंजन मंडल भी वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। डीएसपी अशोक कुमार सिंह, बासुकीनाथ सर्किल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ठाकुर, एएसआइ गुप्तेश्वर तिवारी सहित अन्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। अबतक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उक्त मामले में छानबीन कर रही है।