
डूंगरपुर। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें राजस्थान पर है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र कटारा की मौजूदगी में हुई पत्रकार वार्ता में विधानसभा चुनाव से जुड़े मुख्य मुद्दों के साथ ही पार्टी नेताओं ने कई लुभावनी घोषणाएं करते हुए कहा कि आप पार्टी प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कटारा ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान हो गया है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीतियों से आमजन निराश हो चुके हैं और अब तीसरे मोर्चे की तरफ नजर दौड़ा रहे हैं। जिले सहित प्रदेश में आज स्थितियां यह है कि माता-पिता बच्चियों को स्कूल भेजते हैं, तो वापस कब घर आए यह चिंता करते हैं। चोरी, लूट, हत्याओं की घटनाएं आम बात हैं। कटारा ने कहा कि युवाओं का विजन सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने लिया। युवाओं का साथ लेकर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। जिला महामंत्री भरत जोशी ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा, चिकित्सा को सुधारते हुए अपराध मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। पार्टी अन्य पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं कर गारंटी पत्र जारी कर रहा है। जनता से किए गए वादे हर हाल में पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन कोटेड भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मानसून की बारिश ने कर दिया कमाल, मौसम विभाग ने दी ऐसी खुशखबरी, जानें पूरा मामला
यह की घोषणाएं
- 24 घंटे बिजली और हर उपभोक्ता को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली
- पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं करवाना
- मोहल्ला क्लिनिक खोलना।
- पुलिस और सैन्य कर्मियों को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि।
- हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए।
- संविदा, ठेकाकर्मी को स्थायी करना।
Published on:
09 Sept 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
