कलयुगी पिता ने डेढ़ साल की बेटी का गला घोटा !
राजस्थान में एक कलयुगी पिता ने डेढ़ साल की बेटी का गला घोट देने का मामला सामने आया है। मामला डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र का है। सीमलवाड़ा के लिखी बड़ी गांव में 28 मार्च को एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को गला गोट कर मार डाला।
यह पूरी बात पुलिस को दी रिपोर्ट में बेटी की मां ने बताई। माँ ने 29 की शाम को धंबोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पिता नरेश डिंडोर को पकड़ा है जिसने पूछताछ में बताया कि उसने डेढ़ साल की कृष्णा पुत्री नरेश डिंडोर की पिता ने हत्या कर दी और लिखी बड़ी नदी में लाश डाल दी थी।
शुक्रवार को लिखी बड़ी नदी में घास के ऊपर से बच्ची की लाश मिली जिसे निकाला गया। लाश को सीमलवाडा मोर्चरी में रखवाया गया और पुलिस कार्रवाई जारी है।