5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई के हाथों से हो गई बहन की दर्दनाक मौत, जीजा ने दर्ज कराई साले के खिलाफ रिपोर्ट

Brother Killed Sister: सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 20 May 2025, 3:29 PM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Crime News: डूंगरपुर के धम्बोला थाना क्षेत्र के मेवडा गांव में विवाद के दौरान बीच-बचाव के दौरान भाई के हाथों ही लट्ठ बहन के सिर पर जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वाकया भाई का गांव के कुछ युवकों से विवाद के दौरान हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया हैं।

धम्बोला थाने के एसआई जवाहरलाल ने बताया कि लिखतिया पंचकुंडी निवासी कांतिलाल डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुराल मेवडा में शादी थी। जिसके चलते वह अपनी पत्नी शारदा के साथ मेवडा गया था। इस दौरान नाचने की बात को लेकर साले प्रकाश रोत का गांव के कुछ लडकों से झगडा हो गया। झगडे के दौरान शारदा बीच -बचाव के लिए गई। इस दौरान प्रकाश एक लट्ठ से किसी युवक को मार रहा था, जिसके बीच में शारदा आ गई ओर लट्ठ उसके सिर पर जा लगा।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, अनाथ हुए 3 नाबालिग बच्चे

सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को डिटेन किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Udaipur News: मां-बेटियों के दुपट्टों ने नाव को दिया सहारा तो बची 34 जिंदगियां, खौफ में बोले पर्यटक ‘हमें लगा कि अब हम नहीं बच पाएंगे’