
चिकित्सालय में ग्रामीणों से समझाइश करती पुलिस (फोटो: पत्रिका)
Husband-Wife Died In Road Accident: करौली के मण्डरायल के औंड मार्ग पर रविवार रात एक वाहन की टक्कर से दंपती की मौत हो गई। मृतक मोहरसिंह जाटव पुत्र रामजीलाल जाटव और वेदवती जाटव पत्नी मोहर सिंह जाटव है। दंपती रात करीब 9 बजे होरिया पाड़ा अपने घर से रांचोंली गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान औड़ मार्ग पर जाघनपुरा व दरगवां मोड़ के बीच हादसा हो गया।
सूचना पर थानाधिकारी रामचंद्र रावत ने दंपती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से दम्पती को करौली रैफर कर दिया। वहां उनका मृत घोषित कर दिया। दंपती के नाबालिग दो पुत्री व एक पुत्र है। दंपती की मौत की खबर गांव में शोक छा गया।
इधर दंपती की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व प्रधान इंदूदेवी जाटव, परिजनों व ग्रामीणों की करौली सामान्य चिकित्सालय में भीड़ जुट गई और मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने टक्कर मारने वाले आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। सूचना पर एसडीएम प्रेमराज मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम मौके पर पहुंचे और समझाइश की। ग्रामीणों व परिजनों ने अधिकारियों के समक्ष मृतक के बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाने, उच्च शिक्षा नि:शुल्क दिलाने, मुख्यमंत्री कोष से दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता, पुत्रियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता, बच्चों को नि:शुल्क आवास व अन्य योजनओं का लाभ दिलाने, आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी करने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने मांगों को पूरा कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद तीसरे पहर परिजनों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।
वहीं बयाना-हिण्डौन मेगा हाइवे पर सोमवार दोपहर में गांव मिल्कीपुरा के पास जुगाड़ और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण टेंट लगा सडक़ शव रख धरना दे मेगा हाइवे पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया। मृतक गांव हुक्मीखेड़ा निवासी उमेश जाटव (45) वर्ष है। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी दिन भर समझाइश में जुटे रहे। देर शाम 7.15 बजे जाम खुल सका।
ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे उमेश हिण्डौन से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में मिल्कीपुरा गांव के पास सामने से आ रहे जुगाड़ व बाइक परस्पर टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक उमेश की सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ सैकडों महिला पुरुषों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। तेज धूप में लोग टेंट लगा कर शव लेकर धरने पर बैठ गए। साथ ही पेड़ों के तने डालकर वाहनों को रोक दिया।
सूचना पर पहुंचे सूरौठ थानाधिकारी महेश मीणा ने ग्रामीणों की समझाइश का प्रयास किया। धरना दे रहे ग्रामीण जुगाड़ चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता एवं एक जने सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ेे रहे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गिरधरसिंह ने भी समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश बाहर मार्बल का काम करता था। सड़क दुर्घटना उमेश की मौत से पत्नी, पुत्र व परिजनों का रो रोक कर बुरा हाल हो गया। शाम करीब 7.15 बजे ग्रामीणों के रजामंद होने पर वाहनों का अवागमन शुरू हुआ। बाद में पुलिस ने शव को हिण्डौन जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया।
Updated on:
20 May 2025, 12:29 PM IST
Published on:
20 May 2025, 12:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.