5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के इंजीनियर की नहीं लगी सरकारी नौकरी तो डिप्रेशन में आकर उठाया खौफनाक कदम, B.Tech पास था 25 साल का युवक

Engineer परिजनों ने जब उसे संदिग्ध अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 19 May 2025, 1:00 PM IST

AI Generated

Kota Suicide Case: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार देर रात घर पर सुसाइड कर लिया। युवक सरकारी नौकरी नहीं लगने से तनाव में था। युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

मृतक के पिता थर्मल में अधिशासी अभियंता पवन गुप्ता ने बताया कि उनके छोटे बेटे उज्ज्वल गुप्ता (25) ने इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में बीटेक किया था। इसके बाद से वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन उज्ज्वल की नौकरी नहीं लग पा रही थी। ऐसे में वह तनाव में था।

उज्ज्वल का बड़ा भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है। गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे उज्ज्वल के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों ने जब उसे संदिग्ध अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का प्रकरण दर्ज जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : बिहार के 17 साल के NEET Aspirant ने कोटा के हॉस्टल में दे दी जान, नोट में लिख गया आखिरी ख्वाहिश

बिल्डिंग से गिरने से हुई थी युवक की मौत

वहीं कोटा के ही आरकेपुरम थाना क्षेत्र में तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत के बाद रविवार को मृतक की पहचान दादाबाड़ी उड़िया बस्ती निवासी अरुण क्षत्रिय के रूप में हुई। एएसआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि युवक विवेकानंद नगर में तीन मंजिला मकान पर मचान बनाकर कारीगरी का काम कर रहा था। इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।

पहचान न होने की वजह से शव मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार सुबह 11 बजे मृतक की पहचान दादाबाड़ी उड़िया बस्ती निवासी अरुण क्षत्रिय के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बिल्डिंग के ठेकेदार से मुआवजे की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें : ‘आई मिस यू, मुझे माफ कर देना…’ 5 मिनट का कहकर नहीं लौटा पति, दुकान पहुंची पत्नी तो इस हाल में मिला, दोनों मिलकर चलाते थे सैलून