5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आई मिस यू, मुझे माफ कर देना…’ 5 मिनट का कहकर नहीं लौटा पति, दुकान पहुंची पत्नी तो इस हाल में मिला, दोनों मिलकर चलाते थे सैलून

Salon Operator Died In Kota: पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था- आई मिस यू, मुझे माफ कर देना, मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Apr 2025, 12:38 PM IST

Kota Suicide News: कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में एक सैलून संचालक ने अपनी दुकान में आत्महत्या कर ली। यह घटना तब सामने आई जब युवक के देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी उसे तलाशते हुए दुकान पहुंची। दुकान के पीछे के दरवाजे से झांककर देखने पर पति की स्थिति देख वह घबरा गई। परिजन तत्काल उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जवाहर नगर थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था- आई मिस यू, मुझे माफ कर देना, मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : अजमेर की मुस्कान : इश्क में बाधक बने प्रेमिका के पति को पहले दिव्यांग प्रेमी ने पिलाई शराब, फिर बेहरहमी से रेता गला

पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष वर्मा (35) अजमेर जिले का निवासी था और पिछले 13-14 वर्षों से कोटा के कंसुआ इलाके में किराए से रह रहा था। वह तलवंडी क्षेत्र में अपना सैलून चलाता था। आमतौर पर वह हर शाम 7 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन बुधवार को जब वह नहीं लौटा, तो पत्नी उसे देखने दुकान पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए।

प्रेम विवाह किया था

परिजनों के अनुसार, मनीष धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था और हर एकादशी को परिवार सहित खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाया करता था। दो दिन पहले भी वह पत्नी और दो बच्चों के साथ दर्शन करने गया था। खाटू श्याम से लौटते हुए वह अजमेर स्थित अपने पैतृक घर गया और फिर कोटा आया। उसी शाम वह सैलून पर गया और पत्नी से कहा कि वह 5 मिनट में लौटेगा। इसके बाद वह वापस नहीं आया। मनीष के दो छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी भी सैलून में काम में उसका साथ देती थी। मनीष ने प्रेम विवाह किया था और उसका ससुराल कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र में है।

यह भी पढ़ें : शादी की शहनाई बजने से पहले मच गई चीख-पुकार, सोते समय घर पर टूटकर गिरा विद्युत पोल, दुल्हन के पिता की हुई दर्दनाक मौत