5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की शहनाई बजने से पहले मच गई चीख-पुकार, सोते समय घर पर टूटकर गिरा विद्युत पोल, दुल्हन के पिता की हुई दर्दनाक मौत

Rajasthan News: रामसिंह गुर्जर की बेटी की 25 अप्रेल को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे ने हंसी-खुशी वाले घर में अचानक कोहराम मचा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 Apr 2025, 12:31 PM IST

Electric Pole Fell On House 1 Died: सवाईमाधोपुर के नायपुर उपखंड गांव में बुधवार रात विद्युत एलटी लाइन के तारों में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के उलझने से विद्युत पोल टूटकर एक मकान पर गिर गया। इस दौरान घर के आंगन में सो रहे एक व्यक्ति की पोल गिरने से मौत हो गई।

ग्रामीण रूपसिंह ने बताया कि बुधवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गांव में आया। इस दौरान प्रेशर से उसकी ट्रॉली ऊंचा हो गई। इसके चलते वह एलटी लाइनों से उलझ गई और तार खिंचने से एक विद्युत पोल नीचे आ गिरा।

इसके गिरने से यहां बने घर की दीवार ढह गई। साथ ही घर में सो रहा रामसिंह गुर्जर (42) पुत्र गोपाल गुर्जर विद्युत पोल के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वहां से भाग छूटा। पोल टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए।

यह भी पढ़ें : शादी के डेढ़ महीने बाद ही शहीद हुआ जवान, इकलौते बेटे का पार्थिव देह देखकर बेसुध हुई मां, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

परिजन घायल को उपचार के लिए खंडार अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गनीमत रही कि उस वक्त उसके पास और कोई परिवार के सदस्य नहीं सो रहे थे। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

25 अप्रेल को आनी थी बारात

कस्बा निवासी भाजपा नेता गंगाशंकर गौतम ने बताया कि रामसिंह गुर्जर की बेटी की 25 अप्रेल को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे ने हंसी-खुशी वाले घर में अचानक कोहराम मचा दिया। रामसिंह अपने पीछे एक बेटी पिंकी और एक बेटा दिलखुश छोड़कर गया। घर में दोनों भाई-बहन का बुजुर्ग दादा ही सहारा है।

विधायक पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार गोठवाल भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नियम अनुसार लाभ दिलाने व सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : जिंदगी का आखिरी एग्जाम: बोर्ड एग्जाम के आखिरी दिन टांके में गिरी युवती, 2 दिन बाद होना था गोना

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़