5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदगी का आखिरी एग्जाम: बोर्ड एग्जाम के आखिरी दिन टांके में गिरी युवती, 2 दिन बाद होना था गोना

Rajasthan News: टांके में गिरने के बाद जैसे ही नानी की आंख खुली तो तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टांके से बाहर निकालकर आऊ लेकर आए, जहां से उसको फलोदी ले जाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Apr 2025, 1:05 PM IST

Girl Falls In Tank And Died: जोधपुर के आऊ उपखंड क्षेत्र के श्री लक्ष्मणनगर में 5 अप्रेल की देर रात को एक युवती टांके में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा। मामले की जांच उपखंड अधिकारी गजेन्द्र शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका श्यामा(21) पत्नी संदीप विश्नोई उम्र 21 साल निवासी बांसवाड़ा नगर भींयासर पुलिस थाना भोजासर जिसकी जुलाई 2024 में बड़ी बहिन के साथ शादी हुई थी, लेकिन मृतका अपने ननिहाल श्रीलक्ष्मणनगर में कक्षा 12वीं की पढाई कर रही थी, इसलिए उसका गौना(मुकलावा) 12वीं बोर्ड परीक्षा दिलवाने के बाद करना तय हुआ था, ऐसे में 5 अप्रेल को बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई और श्यामा का गौना(मुकलावा) 7 अप्रेल को होना था। ऐसे में 5 अप्रेल की देर रात अचानक उसके टांके में गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : कौन है हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर 3 लोगों को रौंदा; कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

इस दौरान थाना अधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि मृतका की माता गीता निवासी सदरी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 5 अप्रेल की देर रात टांके में गिर गई। वहीं टांके में गिरने के बाद जैसे ही नानी की आंख खुली तो तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टांके से बाहर निकालकर आऊ लेकर आए, जहां से उसको फलोदी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में पुलिस ने 6 अप्रेल को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज करके, मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद होगा फैसला

प्रथम दृष्टया परिजनों से ऐसा कोई बयान नहीं आया हैं, ऐसे में मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं पुलिस से जैसे ही फाइल हमारे पास आएगी उसकी जांच कर ली जाएगी।

गजेन्द्र शर्मा उपखंड अधिकारी आऊ

यह भी पढ़ें : शादी के डेढ़ महीने बाद ही शहीद हुआ जवान, इकलौते बेटे का पार्थिव देह देखकर बेसुध हुई मां, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार