5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर 3 लोगों को रौंदा; कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

जयपुर में नशे में धुत कांग्रेस नेता और फैक्ट्री चालक ने तेज रफ्तार में एसयूवी कार दौड़ाते हुए 9 लोगों को कुचल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 8 Apr 2025, 12:08 PM IST

usman khan

usman khan

Jaipur Hit & Run Case: राजधानी जयपुर में नशे में धुत कांग्रेस नेता और फैक्ट्री चालक ने सोमवार रात तेज रफ्तार में एसयूवी कार दौड़ाते हुए पैदल चलते और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हैं। कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में एसयूवी को दौड़ाया, जिससे कोहराम मच गया।

गौरतलब है कि कल रात तेज रफ्तार से एसयूवी कार दौड़ाने वाले ने 62 साल के नाहरी का नाका निवासी उस्मान खान बिजनेस के साथ जयपुर जिले की राजनीति में 20 सालों से सक्रिय हैं। उस्मान खान वार्ड 135 से पार्षद के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग रहे थे। उस्मान खान विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में एडेक्यूएट इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री चलाते हैं, वो इस कंपनी के CEO हैं। उनकी कंपनी हॉस्पिटल बेड्स, चेयर, एंबुलेंस स्ट्रेचर आदि बनाती है। उस्मान खान को बीते दिनों 6वीं बार जयपुर शहर कांग्रेस में नियुक्ति मिली थी।

हालांकि इस मामले के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस्मान खान को बर्खास्त कर दिया है। उनको तुरंत प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

कड़ी से कड़ी सजा मिले- आरआर तिवाड़ी

इस मामले को लेकर जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो। कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उस्मान खान ने बड़ा अपराध किया है, ऐसे में बिना राजीतिक भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जाएं और सख्त सजा मिले। ताकि लोगों को ये पता रहे कि आप गाड़ी कैसे चला रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन देखकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करेंगे।

अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए- डोटासरा

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। नशे की हालत में ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।'

पूरा घटनाक्रम…

जयपुर परकोटा में नाहरगढ़ थाने के सामने से आधा किमी दूर तक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों व कई दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और गलियों में तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की बात को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस कार को थाने ला रही थी, तभी भीड़ ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। भीड़ को उग्र होते देख आस-पास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में दौड़ाई SUV, 9 को कुचला, 3 की मौत