
सीमलवाड़ा मृतक मानसी शर्मा की मृत्यु के समाचार फैलते ही घर के बाहर एकत्रित ग्रामीणजन और सीमलवाड़ा निवासी मृतक मानसी शर्मा
Dungarpur News : बड़ौदा में पढ़ाई के लिए रह रही सीमलवाड़ा कस्बे की एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के पिता विनोद पुत्र सीताराम शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री मानसी शर्मा विगत सात वर्षों से बड़ौदा में अध्ययनरत थी। मानसी वर्तमान में बीएससी एलएलबी की पढ़ाई करते हुए एक फ्लैट में निवास करती थी। मानसी इसी सप्ताह कुछ दिन सीमलवाड़ा में रहकर रविवार को बड़ौदा गई थी।
बुधवार दोपहर को मानसी की माता ममता शर्मा के मोबाइल पर मानसी की रूम पार्टनर दृष्टि का फोन आया, जिसमें मानसी द्वारा अपने कमरे में फांसी लगा लेने की खबर मिली। यह सुनते ही मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जैसे तैसे माता को संभालने के बाद परिजन बड़ौदा रवाना हुए। इससे पूर्व पुलिस एवं बड़ौदा में निवासरत परिजनों ने मानसी का शव अस्पताल में रखवा दिया था।
शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद में परिजनों को सौंपा। बुधवार रात्रि को युवती का शव कस्बे में पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई। मौके पर सर्व समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे। गुरुवार को गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। मृतका सबसे बड़ी पुत्री थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Updated on:
5 Jul 2024, 3:05 PM IST
Published on:
5 Jul 2024, 3:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़