4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News : डूंगरपुर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा पैंथर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

Panther Fell in well : डूंगरपुर से बड़ी ख़बर। शिकार की तलाश में 30 फीट गहरे कुएं में पैंथर गिरा गया। कुएं में मुंडेर नहीं थी, जिस वजह से पैंथर लड़खड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
panther.jpg

Panther Fell in well

Dungarpur Big News : डूंगरपुर से बड़ी ख़बर। वन नाका जौलाना के माज़िया गांव के डेयरी महुदी में एक पैंथर तड़के करीब तीस फिट गहरे कुएं में गिर गया। सुबह आस-पास के लोगों ने जब कुएं से पैंथर की आवाज सुनी तो कुएं में झांक कर देखा। कुएं अंदर पैंथर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सेंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम और अरथूना पुलिस मय जोलाना जाप्ता पहुंचे। बांसवाड़ा से रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची।। बताया जा रहा है कि बिल्ली के शिकार के चलते कुएं में पैंथर गिर गया। जिसके बाद वह कुछ चोटिल भी हो गया है। कुएं से निकलने के लिए प्रयास करने लगा। साथ ही जोर-जोर से दहाड़ने लगा।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे की नई पहल, अशोक नगर स्टेशन पर रुकेगी शालीमार एक्सप्रेस, इस ट्रेन का भी बदला रुट

यह भी पढ़ें - Rajasthan : बूंदी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Story Loader