21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर : देर रात डीजल डालकर लगा दी स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा को आग, जानें क्या है मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

2 min read
Google source verification
dungarpur latest hindi news

डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत सतीरामपुर के मझोला गांव में देर रात को अज्ञात लोगों ने तिराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा को आग लगा दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार मझोला निवासी शांतिलाल पुत्र सवजी डामोर ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार देर रात को रामलाल घोघरा लघुशंका करने घर से बाहर निकला था की तिराहे पर बरसों पुरानी प्रतिमा को जलता देख हक्का बक्का रह गया। इसके चिल्लाने पर पडोसी काना, शंकर आदि दौडकऱ आए और पानी डाल कर आग बुझाई लेकिन तब तक प्रतिमा जल चुकी थी। प्रतिमा के आस-पास डीजल बिखरा होने पर उम्मीद लगाई जा रही है कि किसी ने डीजल डालकर प्रतिमा को आग लगाई है।

बीस बरस पहले लगाई थी प्रतिमा

इस प्रतिमा का अनावरण 19 सितम्बर 1998 को सेवा भारती संस्थान की ओर से तात्कालिन सार्वजनिक निर्माण मंत्री ललितकिशोर चतुर्वेदी ने किया था। सुचना पर शनिवार सुबह पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को जल्द पकडने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों में रोष

क्षेत्रवासियों के अनुसार यह काम कुछ सिरफिरे नशेडियों का हो सकता है। गांव में ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया। ऐसे में घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के बुजुर्ग कालूदादा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के लोगों और खास तौर पर युवाओं के लिए आदर्श रहे है। और इस प्रकार आग लगाकर अज्ञात लोगों ने उनका अपमान किया है। इस घटना ने देश में गांव को शर्मिंदा कर दिया है। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने पुलिस की मौके पर जांच के बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को पानी से धोया और सफाई की। इधर, पुलिस ने बताया कि घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग