8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोम नदी की जलधारा सिंचेगी कई गांव, सीएम ने दी तीन परियोजनाओं को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने 101.12 करोड़ का वित्तीय प्रावधान किया, सोम नदी पर भभराना, वणवासा व धोलपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना

2 min read
Google source verification
som_river_dungarpur.jpg

किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो (सूक्ष्म) सिंचाई परियोजना के लिए डूंगरपुर जिले की घोषित तीन में से दो के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी देते हुए बजट का प्रावधान कर दिया है। डूंगरपुर जिले की तीन परियोजनाएं सोम नदी पर भभराना, वनवासा व धोलपुरा ग्राम सिंचाई परियोजना के लिए सीएम ने 101.12 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया है। वित्तीय प्रावधान होने के साथ ही अब इन दोनों प्रोजेक्ट को लेकर जल संसाधन विभाग अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। 101.12 करोड़ की राशि में एक परियोजना प्रतापगढ़ जिले की भी शामिल है।

समझे सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को
इसके तहत छोटा बांध बनेगा जिसका स्वरूप एनिकट जैसा होगा। वहां पर पम्प लगाकर पाइप से पानी ङ्क्षसचाई के लिए किसानों को दिया जाएगा। इसमें बिजली के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। जिले की तीन योजनाएं बजट में स्वीकृत की गई थी जिसमें से दो के लिए वित्तीय प्रावधान राज्य सरकार ने कर दिया जिसकी स्वीकृति सीएम गहलोत ने दी है।

वनवासा परियोजना एक नजर में
साबला तहसील के वणवासा गांव में सोम नदी किनारे यह परियोजना बनाई जाएगी। इसकी क्षमता करीब 15 एमसीएफटी होगी। इसकी लम्बाई 350 मीटर व ऊंचाई 3.60 मीटर होगी। इससे करीब 140 हैक्टयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। इसमें प्रमुख गांव वणवासा, देवला कला खुर्द, ङ्क्षझझणरी कला खुर्द आदि शामिल है।

भबराना परियोजना एक नजर में

आसपुर तहसील के करवासा गांव के पास यह परियोजना प्रस्तावित है। इसकी क्षमता करीब 15.11 एमसीएफटी होगी। इसकी लम्बाई 350 मीटर व ऊंचाई 3.00 मीटर होगी। इससे करीब 140 हैक्टयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। इसमें भबराना, छप्पनियां, पारड़ा करवासा, खास, पारड़ा इटीवार आदि गांव शामिल है।

धोलपुरा परियोजना एक नजर में
साबला तहसील के धोलपुरा गांव के पास यह परियोजना प्रस्तावित है। इसकी क्षमता करीब 24.01 एमसीएफटी होगी। इसकी लम्बाई 350 मीटर व ऊंचाई 3.60 मीटर होगी। इससे करीब 300 हैक्टयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। इसमें विजुला, लेम्बाता, वारेला, सागोट, दोलपुरा, गडा अरण्डिया आदि गांव शामिल है।

बजट में इन तीन की घोषणा की थी