11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर ठगी करने के मामले में प्रोटेक्शन वारंट पर दो गिरफ्तार

डूंगरपुर. जिले में साइबर क्राइम तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक से पांच लाख से अधिक राशि की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

थानाधिकारी गिरीराज सिंह ने बताया कि एक युवक ने एक अप्रेल 2023 को साइबर थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि प्रार्थी के मोबाइल पर एक अंजान नम्बर से मैसेज आया। मैसेज में एक वीडियो लिंक था। लिंक को खोलने व उसको सब्सक्राइब करने के लिए रुपए मिलने के बारे में बताया था। इस पर प्रार्थी ने वीडियो को लाइक व सब्सक्राइब किया। इस पर प्रार्थी के खाते में रुपए आए। इसके बाद प्रार्थी पर एक अंजान नम्बर से फोन आया। उसने युवक को प्रतिदिन आठ हजार रुपए व उससे अधिक राशि कमाने के बारे में बताया। इस पर प्रार्थी लालच में आ गया और उसने कमाई करने के लिए हां कर दी। फिर उसको सोशल मीडिया के एक ग्रुप से जोड़ा गया। गु्रप में लगभग 90 से 100 लोग जुड़े हुए थे।
सभी को ग्रुप में अलग-अलग टास्क दी जाती थी और संबंधित व्यक्ति द्वारा ट्रास्क पूरी करने पर खाते में राशि डाली जाती है। इस पर दो से तीन बार प्रार्थी के द्वारा टास्क पूरी करने पर उसके खाते में भी राशि आई। राशि आने पर प्रार्थी को और लालच आई।
उसने दूसरे प्लान चुने और ठग के द्वारा दिए गए लिंक पर उसने अपने अलग अलग बैंक खाते से ऑनलाइन पांच लाख ४० हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ट्रंासफर करने के बाद ठग और भी रुपए मांगने लगे। लेकिन, प्रार्थी को ठगी का अहसास होने पर और राशि नहीं डाली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर
छानबीन की।
इस दौरान अकोला चित्तौडग़ढ़ निवासी लेहरुलाल पुत्र राजमल तेली व बाग का झोपड़ा भीलवाड़ा निवासी युवराज पुत्र हरलाल मीणा दोनों को जयपुर कारागृह से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल कांतिलाल, महावीर सिंह, जोगेंद्र सिंह व साइबर सेल से हेमेन्द्र सिंह शामिल थे।