4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घंटों किया सदस्यों का इंतजार, नाराजगी के चलते नहीं पहुंचे

निरस्त करनी पड़ी साधारण सभा की बैठक

2 min read
Google source verification
घंटों किया सदस्यों का इंतजार, नाराजगी के चलते नहीं पहुंचे

घंटों किया सदस्यों का इंतजार, नाराजगी के चलते नहीं पहुंचे

डूंगरपुर चीखली

पंचायत समिति चीखली की साधारण सभा शुक्रवार को ११ बजे होनी थी, लेकिन सदस्यों के नहीं पहुंचने पर इसे निरस्त करना पड़ा। पंचायत समिति के कुल १७ में से ४ सदस्य ही पहुंचे। शेष सदस्य घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे। सदस्यों के नहीं पहुंचने के पीछे मनमर्जी से कामकाज व सदस्यों की उपेक्षा करना सामने आए आया हैं।
इस दौरान विकास अधिकारी रितेश जैन, प्रधान शर्मिला ताबियाड़, जिला परिषद सदस्य कांता डामोर, अनिल कटारा, सलीम भाई सहित सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, जेटीए एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह सदस्य नहीं पहुंचे

साधारण सभा में उपप्रधान बदाराम डामोर, सदस्य संगीता डामोर, भवंर पारगी, प्रियंका, बबली डामोर, संगीता पुनावाड़ा, शीला पारगी कोचरी, निर्मला, भूरालाल डूंगरसारण, सीमा डूंगर, इंदूबाला बरजोड़ शामिल नहीं हुए। वहीं प्रधान शर्मिला ताबियाड़, सदस्य राजेन्द्र बामणिया, सुखलाल, सुरेश भमात ही पहुंचे।


सदस्यों ने जताई नाराजगी
साधारण सभा में नहीं पहुचने वाले सदस्यों ने प्रधान वा सदस्यों की अनदेखी करने एवं विकास कार्यो की स्वीकृतियां बिना सदस्यों की जानकारी से निकालने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सदस्यों ने बताया कि पूर्व की साधारण सभाओं के दौरान इस बारे में अवगत कराया जा चुका हैं। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा हैं। उपप्रधान बदाराम डामोर ने बताया प्रधान की मनमर्जी से पंचायत समिति के कार्यो को कराया जा रहा हैं। जबकि एक भी कार्य की जानकारी सदस्यों को नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में साधारण सभा में बैठना कोई औचित्य नहीं हैं।

विभाग के अधिकारी रहे उपिस्थत
साधारण सभा में उपस्थित होने से पूर्व सरपंचों ने सभी विभागों के अधिकारियों के उपस्थित होने पर ही साधारण सभा प्रांरभ करने की मांग की। सदन में करीब एक घंटे तक विभागीय अधिकारी एवं विकास अधिकारी रितेश जैन, प्रधान शर्मिला ताबियाड़ बैठे रहे ओर कुर्सियां खाली रही। लेकिन सदस्यों के नहीं पहुंचने से इसे निरस्त करना पड़ा।

सदस्यों को काम दिए, हैड़पम्प भी दिए....
सभी सदस्यों को विकास कार्य एवं हैड़पम्प स्वीकृत किए हैं। अब क्या नाराजगी हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं हैं। इसके बाद भी अगर कोई समस्या हैं। तो मेरे समक्ष या साधारण सभा में आकर सदन में बात रखनी चाहिए।
शर्मिला ताबियाड़, प्रधान, पंस. चीखली


सदस्य नहीं पहुंचे
सदन चलाने के लिए पर्याप्त सदस्यों की उपिस्थति नहीं होने से इसे निरस्त किया गया। सदस्य क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं हैं। आगामी दिनों में साधारण सभा फिर आयोजित की जाएगी।
रितेश जैन, विकास अधिकारी, पंस. चीखली