11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर : चोरनियों को पकडऩे से पुलिस का साफ इंकार,बोले – भागती हैं तो भागने दो, हमारा इलाका नहीं है, हम नहीं पकड़ेंगे

डूंगरपुर में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान, मंत्री के चाचा के घर हुई चोरी के महज डेढ़ सौ मीटर दूर चोरनियों ने सूने मकान को बनाया निशान, लेकिन पड़ोसी के आने से फिरा मंसूबों पर पानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 27 May 2017, 9:07 PM IST

Dungarpur : Police denied to arrest thieves

Dungarpur : Police denied to arrest thieves

अफसर बदले, कार्यशैली बदली। बस नहीं बदली तो पुलिस की कार्यशैली। पहले भी शिथिल, शिथिल अब भी। बस नहीं बदले तो जिले में चोरों के हौसले पहले भी बुलंद थे आज भी बुलंद है। हालांकि चोर काबू में आएं भी तो कैसे आएं। जब पुलिस चोरों को पकडऩे से साफ इंकार कर देती है।

चोरों के हौसले क्यों बुलंद है, क्यों जिले मं चोरियों की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण दे दिया शनिवार को पुलिसकर्मियों ने। दरअसल, पुलिस कटारा के घर पर हुई चोरी की छानबीन में ही जुटी हुई थी, इस दरम्यान करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सिंधी कॉलोनी गुरुद्वारे के पास तीन युवतियों ने एक मकान में चोरी का प्रयास किया। गुरुद्वारे के ठीक पास शनिवार दोपहर मुकेश पुत्र मनोहरलाल गांधी के सूने मकान की फाटक खोलकर तीन युवतियों ने पिन से मुख्य दरवाजे का ताला खोल दिया।

अंदर के दरवाजे का लॉक भी तोड़ा

इसी बीच सामने निवासरत मुकेश रोत स्कूटी लेकर पहुंचे। उनकी गाड़ी का हॉर्न सुनकर युवतियां गांधी परिवार के आ जाने की आशंका से फटाफट घर से निकल कर भागी। आशंका होने पर रोत ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आई। रोत की सूचना पर तहसील चौराहा स्थित दुकान से मुकेश गांधी घर पहुंचे।

हमारा क्षेत्र नहीं है

युवतियां भागती हुई महिला थाने के सामने से गुजरी। उनका पीछा करते हुए मुकेश रोत महिला थाने पर पहुंचे तथा सूचना दी, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने यह उनका काम और क्षेत्र नहीं होना बताकर कोतवाली जाने की नसीहत दे दी। इस बीच युवतियां भाग निकली।