
Dungarpur: stolen bag and jewelry from the house
जिले में एक के बाद एक चोरी की वारदातें बढ़ रही है। बीती रात चोरों ने एक मकान में दरवाजे की जाली पर लगी वायरगेज तोड़ कर अंदर से नकदी एवं आभूषण पार कर लिए। जानकारी के अनुसार रोडवेज में कार्यरत कोटपुतली के राकेश शर्मा, झुंझुंनूं के जयपालसिंह, सवाईमाधोपुर के जावरसिंह एवं गोविंदराम पत्रकार कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते हैं।
रोज की तरह मुख्य दरवाजे की कुण्डी लगाकर सोये थे। चोर जाली पर लगी वायरगेज तोड़ कुण्डी खोल अंदर घुसे। यहां चोरों ने दो अलग-अलग कक्षों में पड़े दो बेग, दो महंगे मोबाइल और चांदी और सोने की दो अंगूठियां चुरा ली। बेग में 50 हजार रुपए की नकदी भी थी। घटना की जानकारी सुबह आंख खुलने पर लगी। रोडवेजकर्मियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
28 Mar 2017, 9:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.