सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कराया मुंडन
हथाई. डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक के हथाई गांव में सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज व अन्य समाज के युवाओं ने शनिवार को मुण्डन करवा कर फैसले पर विरोध जताया। फैसले काे वापस लेने की मांग पर ग्लोबल जैन महासभा के आह्वान पर देश भर मुंडन करवा कर विरोध करने के क्रम में हथाई में जैन व अन्य समाज के कचरुलाल नाई, राजेन्द्र कलाल, रजनीश गांधी के नेतृत्व में मुंडन करवा कर विरोध जताया।