
Dungarpur Rajasthan
Rajasthan School New Timings : राजस्थान में 1 अप्रेल से बहुत कुछ बदल जाएगा। एक अप्रेल के साथ नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। राजस्थान के डूंगरपुर में एक अप्रेल से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। एक अप्रेल के साथ ही विद्यालयों, चिकित्सालयों सहित कोर्ट आदि का समय बदल जाएगा। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार प्रदेशभर के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। ग्रीष्मकालीन समय सारणी के अनुसार एक पारी स्कूल एक अप्रेल से सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक लगेंगे। जबकि, दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी। एक पारी विद्यालय में सुबह साढ़े सात बजे प्रार्थना सभा 25 मिनट की होगी। मध्यांतर 25 मिनट का होगा। प्रत्येक कालांश 35 मिनट का निर्धारित है। इस तरह 1 बजे स्कूल की छुट्टी होगी।
दो पारी में लगने वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह सात बजे से साढे़ 12 बजे तक होगी। दूसरी पारी साढ़े 12 बजे से शाम छह बजे तक लगेगी। सरकारी स्कूल दो पारी में उच्च अधिकारियों की स्वीकृति से ही संचालित होते है। हर साल इसके लिए स्वीकृति लेने का प्रावधान है।
राजकीय चिकित्सालयों का समय भी 1 अप्रेल से बदल जाएगा। अब चिकित्सालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। वहीं, रविवार व अन्य राजकीय अवकाश दिवस में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वहीं, न्यायालय का समय 15 अप्रेल 2024 से सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan : इस जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित, कलक्टर ने जारी किया आदेश
प्रार्थना सभा - 7.30 से 7.55
प्रथम कालांश - 7.55 से 8.30
द्वितीय कालांश - 8.30 से 9.05
तृतीय कालांश - 9.05 से 9.40
चतुर्थ कालांश - 9.40 से 10.15
मध्यांतर - 10.15 से 10.40
पंचम कालांश - 10.40 से 11.15
षष्ठम कालांश - 11.15 से 11.50
सप्तम कालांश - 11.50 से 12.25
अष्ठम कालांश - 12.25 से 01.00।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में सबसे कम उम्र की लोकसभा प्रत्याशी कौन है? उनकी दौलत जानकर हो जाएंगे हैरान
Updated on:
30 Mar 2024 05:20 pm
Published on:
30 Mar 2024 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
