Public Holiday in Chittorgarh : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। चित्तौड़गढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण में चित्तौड़गढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान होने की वजह से चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र-21 में दिनांक 26 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।