उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि वे कहते हैं कि सलूंबर के जिले को ये कर देंगे, वो कर देंगे, अरे क्या कर देंगे। ये तो दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की घोषणा है। क्यों चिंता करते हो, इन कांग्रेसियों और बीएपी वालों के चक्कर में आने की जरूरत नहीं है।