8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलने से किया मना… युवक ने प्रेमिका के घर पर कर दिया विस्फोट

राजस्थान में एक सिरफिरे आशिक की करतूत, डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में वारदात, महिला ने मिलने से किया मना, युवक ने घर पर किया विस्फोट, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
love couple

मिलने से किया मना... युवक ने प्रेमिका के घर पर कर दिया विस्फोट

डूंगरपुर। राजस्थान में एक सिरफिरे आशिक ने मिलने से मना करने पर प्रेमिका के घर पर विस्फोट कर दिया। हैरान कर देने वाली यह वारदात डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई। यहां युवक ने कथित प्रेमिका के मिलने से इंकार करने पर जान से मारने की नीयत से विस्फोट कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया कि वस्सी घाटा फला निवासी एक युवक ने रिपोर्ट में बताया कि परिवार रात को खाना खाकर सोया हुआ था। इसी दौरान रात को करीब 11 बजे विस्फोट होने की आवाज से सभी जाग गए। दरवाजे के पास ही धमाका होने पर एक बारगी सब घबरा गए। विस्फोट से मकान का दरवाजा गिर गया। दीवार व टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी दौरान एक युवक भागता दिखा।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया एवं माथुगामड़ा पाल टापरा फला निवासी अमृतलाल उर्फ अमरा पुत्र जीवा कटारा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल सुशील कुमार, सुरेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, नितिन व लोकेंद्र सिंह शामिल थे।

इसलिए किया विस्फोट

थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की मां व आरोपी के बीच जान पहचान थी। इसको लेकर आरोपी अक्सर घर आता था। कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। उसने मां को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वो नहीं गई। इस पर आरोपी ने आवेश में आकर उसको एवं परिवार के सदस्यों को मारने की मंशा से डेटोनेटर से प्रार्थी के घर पर विस्फोट किया।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग