29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shravan Month : गुजराती श्रावण मास 5 अगस्त से होगा शुरू, मेवाड़ी-गुजराती श्रावण मास में आएंगे 7 सोमवार, जानें क्यूं

Shravan Month : मेवाड़ी श्रावण मास का आगाज 22 जुलाई से शुरू होगा। वहीं, गुजराती श्रावण मास का श्रीगणेश पांच अगस्त से शुरू होगा। मेवाड़ी और गुजराती श्रावण मास में इस बार सात सोमवार आएंगे। जानें क्यूं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jul 2024, 7:43 PM IST

Rajasthan Dungarpur Gujarati Shravan Month Start 5 August Mewari-Gujarati Shravan Month 7 Somvar know why

Shravan Month : गुजराती श्रावण मास 5 अगस्त से होगा शुरू, मेवाड़ी-गुजराती श्रावण मास में आएंगे 7 सोमवार, जानें क्यूं

Shravan Month : शिव और शक्ति की नगरी डूंगरपुर के कण-कण में भगवान शंकर का वास है। शिव भक्ति के लिहाज से श्रावण मास सर्वोत्तम मास गिना जाता है। मेवाड़ी श्रावण मास का आगाज 22 जुलाई से शुरू होगा। वहीं, गुजराती श्रावण मास का श्रीगणेश पांच अगस्त से शुरू होगा। मेवाड़ी और गुजराती श्रावण मास में इस बार सात सोमवार आएंगे। गौरतलब है कि वागड़ के दोनों जिले डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा गुजराती श्रावण मास मानते हैं। वहीं, कई भक्त यहां मेवाड़ी श्रावण मास में भी शिवानुष्ठान करते हैं। श्रावण मास को लेकर शहर सहित जिले भर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शिव पार्थिश्वर पूजन पांच से

शहर के नवा महादेव मंदिर में शिव पार्थिश्वर पूजन एवं रुद्र याग होगा। मंदिर के ट्रस्टी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि आचार्य संजय पण्ड्या के सान्निध्य में पांच अगस्त से तीन सितंबर तक अनुष्ठान होगा। इसमें विभिन्न यजमानों द्वारा छोटे-छोटे शिवलिग बनाकर उनकी पूजा की जाएगी। मंदिर पूजारी मुकेश शर्मा द्वारा नियमित झांकी सजाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -

Sawan Month : 22 जुलाई से शुरू होगा सावन का पहला सोमवार, जानें इस माह के व्रत और त्योहार

प्रमुख तीज-त्योहार

21 जुलाई - गुरु पूर्णिमा
22 जुलाई - मेवाड़ी श्रावण मास शुरू
25 जुलाई - नाग पंचमी
04 अगस्त - हरियाली अमावस्या
05 अगस्त - गुजराती श्रावण मास
09 अगस्त - नाग पंचमी
19 अगस्त - रक्षा-बंधन
25 अगस्त - शीतला सप्तमी
26 अगस्त - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
03 सितम्बर - देव कार्य अमावस्या
06 सितम्बर - हरतालिका तीज
07 सितम्बर - गणेश चतुर्थी
17 सितम्बर - अनंत चतुदर्शी
18 सितंबर - श्राद्ध पक्ष शुरू।

यह भी पढ़ें -

RTE Admission 2024 : निजी स्कूलों के नए फार्मूले के आगे अभिभावक बेबस, 15 हजार RTE बच्चों के प्रवेश अटके, जानें कैसे

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग