3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने बताया- विधानसभा चुनाव को लेकर कब जारी होगी पहली सूची

Rajasthan Assembly Election 2023 : प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमको समझना होगा कि देश कहा जा रहा है। क्या देश में लोकसभा में सांसद की आवाज को दबाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 first list of congress candidates may come in september says Govind Singh Dotasra

Rajasthan Assembly Election 2023 : डूंगरपुर। राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव निजामुद्दीन, अमृता धवन सोमवार को डूंगरपुर पहुंचे। यहां नवनियुक्त डूंगरपुर जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के पदभार ग्रहण के बाद विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया। यहां स्थानीय स्तर पर अंदरखाने में खींचतान की स्थितियां भी सामने आई।

राजस्थान प्रभारी रंधावा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासन है तो पार्टी है। जिस घर में अनुशासन नहीं रहेगा तो वो घर बर्बाद हो जाता है। जो पार्टी में केवल टिकट लेने के लिए आते है, जो मैं नहीं बनूंगा तो किसी को भी नहीं बनने दूंगा की सोच रखता है, उनकी हमें जरूरत नहीं है। जो कांग्रेस को मदद करते है, उन्हें सरकार आने पर अच्छी जगह दी जाएगी। रंधावा ने कहा कि जो टिकट लेगा वो तो पता नहीं कांग्रेस में रहेगा या नहीं रहेगा, लेकिन जो टिकट नहीं लेने वाला है, वो सच्चा कांग्रेस का सिपाही है।

यह भी पढ़ें : 'मोदी जी मुझे मित्र कहते हैं और उसी आड़ में छुरी चलाते हैं', जानें सीएम गहलोत की 10 बड़ी बातें

सितंबर में जारी होगी पहली सूची
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमको समझना होगा कि देश कहा जा रहा है। क्या देश में लोकसभा में सांसद की आवाज को दबाया जा सकता है। देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई से डरा धमकाकर कुचलने की साजिश रचकर देश में भय व आतंक का माहौल पैदा करके क्या शासन चलाया जा सकता है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स आए, हम घबराने वाले नहीं है। डोटासरा ने कहा कि आपसी झगड़े मिटाने होंगे। इधर, पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सितम्बर माह में पहली सूची जारी करने की कोशिश की जाएगा। हालांकि यह आलाकमान का काम है। उनके सामने हम अपनी राय रखेंगे। इसको लेकर सर्वे भी चल रही है।

राज्य मंत्री व पूर्व उपजिला प्रमुख नहीं आए मंच पर

कार्यक्रम में राज्य मंत्री शंकर यादव व पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार ने आतिथ्य स्वीकार नहीं किया एवं कार्यकर्ताओं के बीच बैठे रहे। जिस पर दोनों को मंच पर लाने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पाटीदार मंच से नीचे उतरे। प्रदेशााध्यक्ष डोटासरा ने भाषण में कहा कि मैं देख रहा था कि कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वयं नीचे उतरकर लेने गए। यादवजी को आना चाहिए था, ये दूरियां मिटेंगी तो कांग्रेस चारों सीटें जीतेगी।

Story Loader