मनाने में जुटे पदाधिकारी: कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को मनाने में पार्टी पदाधिकारी जुटे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़णिया, महेंद्रजीतसिंह मालवीया, प्रियकांत पंड्या, प्रत्याशी ताराचंद भगोरा आदि ने निर्दलीय किए नामांकन को वापस लेने को लेकर समझाइश की। जिलाध्यक्ष पाटीदार ने बताया कि संगठन स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। डूंगरपुर से निर्दलीय उतरे देवराम रोत से मुलाकात नहीं हो पाई। उनके समर्थकों से बातचीत की गई है।