4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूल में छह नाबालिग छात्राओं से बलात्कार

Raped In Government School : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में छह नाबालिग छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में बुलाकर छेड़छाड़ और बलात्कार कारित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
girl_1.jpg

Raped In Government School : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में छह नाबालिग छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में बुलाकर छेड़छाड़ और बलात्कार कारित किया गया। इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस ने संस्था प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि एक नाबालिग बेटी के पिता ने 31 मई 2023 को सदर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। संस्था प्रधान ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रार्थी की बेटी सहित अन्य छात्राओं को पौधों में पानी डालने और खेलकूद के बहाने से बुलाया। संस्था प्रधान ने बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड करते हुए बलात्कार किया।

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी संस्था प्रधान ने अन्य छात्राओं को भी कमरे में बुलाकर उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट करवाते हुए न्यायालय में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी संस्था प्रधान रमेश कटारा को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा, एसआई राजेन्द्रकुमार मीना, हैडकांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मोहनपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्रकुमार, दिनेश, गोविंद, महिला कांस्टेबल तुलसी और साइबर सेल से राहुल त्रिवेदी शामिल रहे।