24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dungarpur News: नशीली दवाइयों का अंतरराज्यीय इनामी तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने नशीली दवाइयों के अंतरराज्यीय इनामी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
2 min read
Google source verification

डूंगरपुर पुलिस की ओर से जब्त किए गए मोबाइल व नकदी। Photo- Patrika

डूंगरपुर। पुलिस की जिला विशेष टीम ने बुधवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों के अंतरराज्यीय इनामी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी पंजाब व राजस्थान के कई जिलों में एनडीपीएस के प्रकरणों में वांछित था।

फर्जी आधारकार्ड कर रहा था इस्तमाल

आरोपी पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तमाल कर रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस की जिला विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार आई। जिसे रोककर तलाशी ली, जिस पर कार से छह मोबाइल, एक लाख दस हजार रुपए नकद व डोंगल बरामद किया।

पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को डिटेन किया और कोतवाली थाने पर लेकर आई। यहां पर उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच की गई तो, सामने आया कि उसके विरूद्ध पंजाब के मुख्तसर साहिब, राजस्थान के बालोतरा, हनुमानगढ़ व फलौदी में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज थे।

इस पर पुलिस ने केशुंबला गिड़ा बालोतरा निवासी भवानी सिंह पुत्र तेज सिंह भाटी को जोधपुर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना वैध लाइसेंस व वैध अनुज्ञा पत्र के फार्मा कम्पनी के नाम पर फर्जी बिलिंग से विभिन्न राज्य से भारी मात्रा में कई नशीली दवाओं का आयात करता था और उन दवाओं की अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी करता था।

कई थानों में दर्ज हैं मामले

आरोपी पर फलौदी, हनुमानगढ़, गिड़ा, कोटाभाई थाने में कई मामले दर्ज है। आरोपी पर फलौदी थाने में 25 हजार व हनुमानगढ़ जंक्शन में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा वो पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में कुछ समय पहले पकड़ी गई नौ हजार नार्कोटिक्स पिल्स का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंजाब व राजस्थान पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करता था। आरोपी के पास से आधार कार्ड, 6 मोबाइल, एक कार, एक लाख दस हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग