
डूंगरपुर. शहर के बिजली के पोल से होल्डिंग हटाते कर्मचारी व अन्य पोस्टर। फोटो पत्रिका
Dungarpur : डूंगरपुर शहर में पोस्टर, बैनर और स्टीकर चिपकाना अब भारी पड़ेगा। डूंगरपुर नगर परिषद ने शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। जिसके तहत शहर के तीन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही हैं। आयुक्त प्रकाश डूडी ने कोतवाली थानाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि शहर के सार्वजनिक भवनों, दीवारों, चौराहों और बिजली के पोल पर पोस्टर लगाकर राजकीय संपत्ति को बदरंग किया जा रहा है।
आयुक्त ने सदर चौराहा स्थित सर्वोदय अकादमी, महादेव डिफेंस एवं फिजिकल एकेडमी और भुवनेश्वर कॉलोनी स्थित स्वास्तिक एज्युकेशन सेंटर के खिलाफ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने डूंगरपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि व्यापारी, कोचिंग संस्थान और अन्य द्वारा दीवारों को बदरंग किया गया है।
इसके अलावा, बिजली के पोल पर अनाधिकृत होर्डिंग और बैनर लगा रखे थे, जिससे शहर गंदा और विरुपित दिख रहा था। टीम ने इन्हें उतारने की कार्रवाई भी की।
आयुक्त प्रकाश डूडी ने स्पष्ट किया कि कुछ व्यापारी और कोचिंग संस्थान द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के विज्ञापन के लिए लगाए गए ये पोस्टर, स्टीकर और होल्डिंग स्वच्छता सर्वेक्षण में 'नेगेटिव मार्किंग' का कारण बन रहे हैं, जिससे सार्वजनिक स्थान खराब हो रहे हैं और शहर का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है।
आयुक्त प्रकाश डूडी ने आगाह किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में पिछड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इधर,'क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी' अभियान के तहत नगर परिषद की विशेष टीमें अब रात के समय भी गश्त करेंगी ताकि पोस्टर चिपकाने वालों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।
इन लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा और दीवारों की पुताई व सफाई का खर्च भी वसूला जाएगा। इसके अलावा, बिजली के पोल, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग को तुरंत हटाया जाएगा।
2016 प्रदेश का पहला खुले में शौच से मुक्त निकाय।
2017 प्रदेश का पहला ओडीएफ प्लस प्लस निकाय।
2018 प्रदेश में तीसरे स्थान पर।
2019 प्रदेश में पहला स्थान, वेस्ट जॉन में सिटीजन फीडबैक में प्रथम।
2020 क्लीन सिटी अवॉर्ड इन वेस्ट जॉन, प्रदेश में प्रथम।
2021 प्रथम गार्बेज फ्री सिटी इन राजस्थान थ्री स्टार रेटिंग, प्रदेश में प्रथम।
2022 कोरोनाकाल।
2023 क्लीन सिटी इन वेस्ट जॉन और प्रदेश में प्रथम।
2024 स्वच्छता सुपर लीग अवॉर्ड।
Published on:
08 Apr 2026 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
