16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG पुलिस के 61 जवानों और अधिकारियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बदले गए दुर्ग संभाग के चार जिले के SP

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने मंगलवार देर रात राज्यभर के पुलिस अधीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं 61 अधिकारी और जवानों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी किया गया है। (Chhattisgarh police)

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Mar 25, 2020

CG पुलिस के 61 जवानों और अधिकारियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बदले गए दुर्ग संभाग के चार जिलों के SP

CG पुलिस के 61 जवानों और अधिकारियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बदले गए दुर्ग संभाग के चार जिलों के SP

दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने मंगलवार देर रात राज्यभर के पुलिस अधीक्षकों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं 61 अधिकारी और जवानों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में ज्यादातर जवान नक्सल क्षेत्रों में कार्य करने वाले हैं। इधर दुर्ग संभाग के चार जिलों बालोद, बेमेतरा , कबीरधाम और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। जारी सूची में राज्य के 20 पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें बलौदाबाजार-भाटापारा की एक पुलिस अधीक्षक नीथू कमल को सीबीआई में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के भारमुक्त कर दिया गया है। इसी तरह बालोद, बेमेतरा, और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के भी तबादले किए गए हैं।

61 पुलिस जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
डीजीपी डीएम अवस्थी ने सुकमा जिले के 61 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। सुकमा जिले में विभिन्न पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने पर उक्त कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी साहस के साथ नक्सलियों से मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित अन्य जिलों में भी अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए शीघ्र ही इसी प्रकार पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे।

इन्हें मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
पुलिसकर्मियों को निरीक्षक, कमांडर, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में बृजलाल, आशीष राजपूत, लखेश केंवट, विजय प्रताप, कृष्ण चंद्र, नितेश ठाकुर, विकाश प्रताप, टंकेश्वर लहरे, राकेश सिंह, श्यामनाथ, पुखराज, नवर सुबोध, वीरेंद्र यदु,सोढ़ी कन्ना, कट्टम राजू,रामू राम, धनराज, विकास सिंह, कट्टम लच्छा, मड़कम, माडवी मुया, सुन्नम समिया, मड़कम राजू, सोयम मुकेश, सोड़ी हड़मा, रतिराम, धारा सिंह, सलवम संकू, सोयम राजेश, गीतेश्वर यादव, बारसे भीमा, सोयम दुला, सोयम एनका, सोमनाथ यादव, वीरेंद्र नाग, मड़कम जोगा, सोयम लच्छू, अनीश कुमार, पंडा रमेश, आस मुकेश, माणिकलाल कुरेटी, पोडियम धुरवा, तिलक पोया, रोहित शोरी, मेहतुराम मरकाम, विजय मरकाम, प्रनीत खलको, नारायण सलाम, सराधू नाग, सोयम रमेश, ताती हुंगा, सलीम तिर्की, अखिलेश कोर्राम, अनिल सोरी, मंगलराम, शनि कुर्रे, हरेंद्र यादव, सलवम नागेश, विश्वनाथ यादव और नागेश्वर कोर्राम शामिल हैं।

इनका प्रभार बदला
राज्य सरकार ने दुर्ग संभाग के जिन चार जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला किया है उनमें राजनांदगांव एसपी बीएस धु्रव भी शामिल हैं। एसपी एमएल कोटवानी की जगह बालोद की कमान कोरबा एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को दी गई है। केएल धु्रव कबीरधाम जिले के नए एसपी होंगे।