25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM के गृह जिले के चार निकायों में कांग्रेस के 658 दावेदार, प्रभारी मंत्री ने पूछा टिकट मांगने आए हो पार्टी के लिए क्या किया यह भी बताओ

दुर्ग जिले के चारों निकायों में कांग्रेस से पार्षद पद के दावेदारों की कतार लगी है। भिलाई, रिसाली व चरोदा निगम और जामुल पालिका से अब तक 658 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है और अपना आवेदन सौंपा है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Nov 29, 2021

CM के गृह जिले के चार निकायों में कांग्रेस के 658 दावेदार, प्रभारी मंत्री ने पूछा टिकट मांगने आए हो पार्टी के लिए क्या किया यह भी बताओ

CM के गृह जिले के चार निकायों में कांग्रेस के 658 दावेदार, प्रभारी मंत्री ने पूछा टिकट मांगने आए हो पार्टी के लिए क्या किया यह भी बताओ

भिलाई. दुर्ग जिले के चारों निकायों में कांग्रेस से पार्षद पद के दावेदारों की कतार लगी है। भिलाई, रिसाली व चरोदा निगम और जामुल पालिका से अब तक 658 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है और अपना आवेदन सौंपा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया है। दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्र्रेस और भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए योग्य पार्षद प्रत्याशी की तलाश कर रही है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों के दावेदारों से प्रत्यक्ष रूबरू हुए। हरेक से अलग-अलग मुलाकात की। दावेदारों से साक्षात्कार की शैली में सवाल-जवाब भी किए। वहीं भाजपा के कोर ग्रुप के सदस्य अपने-अपने प्रभार वाले 5-5 वार्डों में स्वयं जाकर दावेदारों से आवेदन लिए।

कांग्रेस के प्रत्याशी चयन में कई रोचक मामले सामने आए। एक परिवार से दो-दो, तीन-तीन लोगों ने भी दावेदारी की है। कुछ वार्ड में पति-पत्नी दोनों ने दावा ठोका है। कई ऐसे आवेदक रहे जिन्होंने चार-चार, पांच-पांच वार्ड से उम्मीदवारी की इच्छा जताई है। दो दावेदार ऐसे भी सामने आए जिन्होंने पार्टी के आला नेताओं से यहां तक कहा कि वार्ड 1 से 40 तक उन्हें कहीं से भी टिकट दे दिया जाए, वे जीतकर ही आएंगे। आत्म विश्वास से भरपूर कार्यकर्ताओं को देख पार्टी नेता खूब मुस्कुरा रहे थे। बताया गया कि रिसाली निगम के 40 वार्डों के लिए 165 से भी अधिक आवेदन आए हैं।

टिकट मांगने तो आए हो पार्टी के लिए क्या किया यह भी बताओ
दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खनिज निगम के अध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, चन्द्रशेखर शुक्ला, अरुण सिसोदिया, जितेंद्र साहू और भिलाई शहर जिला प्रभारी लालजी चंद्रवंशी रिसाली सभी दावेदारों से रूबरू हुए। उन्होंने दावेदारों से उनके वार्ड की जनसंख्या, मतदाता व अन्य भौगोलिक, राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि पर भी बात की। पार्टी में अब तक उनका क्या योगदान रहा, यह भी पूछा।

भाजपा में क्रोर ग्रुप के सदस्य वार्ड-वार्ड जाकर ढंूढ रहे योग्य प्रत्याशी
इधर भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी तलाश के लिए बनाए गए कोर ग्रुप के सदस्य अपने प्रभार वाले 5-5 वार्डों में जाकर खुद आवेदन लिए। इनमें प्रदेश महामंत्री किरण देव तालपुरी में दावेदारों से मिल रहे थे। पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे ने सी पॉकेट शिव मंदिर में दावेदारों से बायोडाटा लिया। पूर्व मंत्री रमशिला साहू आजाद मार्केट क्षेत्र में लोगों से मिले। पुरेन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, दुर्ग जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोहन देवांगन, माया बेलचंदन और खिलावन साहू ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दावेदारों से मुलाकात की। भाजपा में अब तक कितने दावेदारों ने आवेदन लिया है इसका एकजाई आंकड़ा नहीं मिला है, लेकिन पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक दावेदार भिलाई चरोदा निगम में सामने आए हैं।

कांग्रेस में अब तक कहां से कितने दावेदार
300-भिलाई नगर निगम
165-रिसाली नगर निगम
151-भिलाई तीन चरोदा निगम
42-जामुल नगर पालिका