24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी सियासत: अमित शाह की नजर एक लाख महिलाओं पर, ट्विनसिटी में 5 अक्टूबर को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब एक लाख महिलाओं के जुटने का दावा किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Sep 25, 2018

patrika

चुनावी सियासत: अमित शाह की नजर एक लाख महिलाओं पर, ट्विनसिटी में 5 अक्टूबर को करेंगे संबोधित

दुर्ग. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा भिलाई के बैकुंठधाम या फिर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में होगी। जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को इसके लिए दोनों जगहों का निरीक्षण किया। शाह 5 अक्टूबर को यहां आएंगे।

राष्ट्रीय महासचिव ने किया संभावित सभा स्थल का निरीक्षण
इस दौरान वे प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब एक लाख महिलाओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। मूणत ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सरोज पांडेय के साथ पहले बैकुंठधाम का निरीक्षण किया।

Read more: Big Breaking: CG कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधायक और जिला अध्यक्ष को घर से उठाया, Video ...

व्यवस्थाओं का लिया जायजा
यहां उन्होंने सम्मेलन के लिए पंडाल, पार्किंग सहित दूसरे उपयोग के लिए जगह की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रविशंकर स्टेडियम पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में स्थानीय नेताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देकर तैयारी के निर्देश दिए।

हर बूथ से 10 महिलाएं
बैठक में बताया गया कि महिला सम्मेलन के लिए प्रदेशभर से प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 महिलाएं आएंगी। इस तरह सम्मेलन में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के जुटने की संभावना है। इन महिलाओं के भोजन व आवास सहित जरूरी व्यवस्थाएं यहीं की जाएंगी।

प्रभारी मंत्री ने मीडिया से किया किनारा
सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कार्यकर्ताओं से बैठक लेने के बाद मंत्री र मूणत मीडिया से चर्चा किए बिना रवाना हो गए। मूणत दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री हैं।

नहीं ली प्रभारी मंत्री ने कभी सुध
भिलाई-दुर्ग समेत जिले में डेंगू से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक मौत भिलाई में हुई है। जिले के प्रभारी मंत्री ने इसकी सुध नहीं ली। न कभी हालत देखने आए न कभी अधिकारियों की बैठक लेकर हालात जानने की कोशिश की।