4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud Case: दिनदहाड़े ठगी! कागज की गड्डी दिखाकर 1.5 लाख के जेवरात पार, आरोपी फरार

gold jewelry theft: दुर्ग के हटरी बाजार में ठगों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग महिला से करीब 1.50 लाख के सोने के जेवर ठग लिए।

2 min read
Google source verification
बुजुर्ग महिला से 1.50 लाख की ठगी (photo source- Patrika)

बुजुर्ग महिला से 1.50 लाख की ठगी (photo source- Patrika)

CG Fraud Case: दुर्ग के व्यस्त हटरी बाजार इलाके में ठगों ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया है। ठगों ने झांसा देकर करीब 1.50 लाख के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने महिला को कागज की गड्डी दिखाकर बातों में उलझाया और असली जेवर लेकर भाग निकले। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बालोद जिले के डौंडी की रहने वाली लक्ष्मी जैन (68) मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दुर्ग के हटरी बाजार स्थित प्रदीप ग्रीन स्टोर के पास थी। इसी दौरान एक महिला और दो पुरुष उनके पास पहुंचे। ठगों ने नोटों के बंडल दिखाकर बातों में उलझाया। पास से देखने पर वे नोट नहीं, कागज की गड्डियां निकलीं।

CG Fraud Case: जेवर लेकर ई-रिक्शा में बैठाया

ठगों ने लक्ष्मी जैन से पहने हुए जेवर दिखाने को कहा। महिला उनके झांसे में आ गईं। उन्होंने सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चूड़ियां उतारकर दे दी। ठगों ने कपड़े में बांधने का नाटक किया और चालाकी से जेवर बदल दिए। इसके बाद सुरक्षित घर जाने का भरोसा देकर ई-रिक्शा में बैठा दिया।

पोटली में निकली प्लास्टिक चूड़ी, पत्थर

कुछ दूर जाने के बाद महिला ने पोटली खोली। अंदर सोने के जेवर की जगह प्लास्टिक की चूड़ियां और पत्थर मिले। इसके बाद उन्होंने बेटे आलोक जैन को सूचना दी। फिर सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

CG Fraud Case: आरोपियों की तलाश में पुलिस

महिला के अनुसार आरोपियों में करीब 40 साल की महिला, 35 साल का पुरुष, 25 साल का युवक शामिल हैं। महिला ने बताया कि सामने आने पर पहचान सकती हैं। चोरी हुए जेवर में 10 ग्राम मंगलसूत्र, 25 ग्राम चूड़ियां, 5 ग्राम अंगूठी शामिल हैं। कुल 40 ग्राम सोने की कीमत करीब 1 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।