
कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम, फूंका केंद्र सरकार और पीएम का पुतला
गौरतलब है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी को मानहानि मुकदमे में गुजरात कोर्ट द्वारा 2 वर्ष की सजा दिए जाने के बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इससे नाराज कांग्रेसी शुक्रवार की शाम मोर्चे के साथ जीई मार्ग पर सरदार पटेल चौक पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने करीब आधे घंटे तक सड़क को बाधित रखा। इस दौरान सड़क पर ही बैठकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सदस्या समाप्ति के विरोध में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के प्रतीक स्वरूप पुतले का दहन किया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा, अपिव आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार को दमनकारी बताया।
ये रहे प्रदर्शन में मौजूद
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, युका प्रभारी गौरव उमरे, उपाध्यक्ष राजा अली, गोल्डी कोसरे, रतनदीप कसेर, महासचिव सतीश रजक, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल राजपूत, अभिषेक जागृत, मोहित वालदे, उमर हुसैन, पुष्पेंद्र साह, चिराग शर्मा, रॉनित रॉय, उत्कर्ष उजवाने, शशांक सिंह बेस, लकी सोनी, सौरभ देवकाटे, अमोल जैन, तनिष्क पाटनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
जैन समाज ने की शराब दुकान बंद रखने की मांग
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नाम ज्ञापन सौंपकर 4 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर पूरे प्रदेश में एक दिवस के लिए के लिए शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की है।
Published on:
24 Mar 2023, 9:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.