5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: अवैध प्लाटिंग कर वर्दीधारी के ऊपर धौस जमाने वाला जमीन कारोबारी गिरफ्तार

किसानों से जमीन खरीदकर अवैध रुप से प्लाटिंग कर बेचने के आरोप में जमीन कारोबारी मनोज राजपूत को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Feb 22, 2018

patrika

दुर्ग . किसानों से जमीन खरीदकर अवैध रुप से प्लाटिंग कर बेचने के आरोप में जमीन कारोबारी मनोज राजपूत को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने और अवैध प्लाटिंग करने और पुलिस के साथ झूमा झटकी करने की धारा के तहत 2 एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो साल पहले जिला स्तर पर कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके मनोज राजपूत को मोहन नगर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। नेहरु नगर-अंजोरा बायपास पर बने बाफना टोल नाका के निकट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व नगर पालिक निगम से बिना अनुमति लिए प्लाटिंग करने वाले जमीन कारोबारी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरक्षक से की थी हाथापाई
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात मनोज राजपूत पुलिस की विशेष जांच सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोदूराम नगावंशी से भी हाथापाई की। इस आशय की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने तत्कालल मनोज राजपूत को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज किया। पुलिस उसे देर शाम न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।

पहले भी पकड़ा जा चुका है मनोज
मनोज के खिलाफ मोहन नगर थाना में ही वर्ष 2014 में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगभग एक माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस के मुताबिक मनोज राजपूत के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

कांग्रेस का पदाधिकारी रह चुका है
आरोपी मनोज राजपूत दो वर्ष पहले कांग्रेस में जिला स्तर का पदाधिकारी था। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उसे पद से हटा दिया था। वर्तमान में मनोज राजपूत स्वंय को कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता बताता है। साथ ही एफआईआर को राजनैतिक षडय़ंत्र बता रहा है। उसका कहना है कि वह अकले ही जमीन का कारोबार नहीं कर रहा है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती।