
बाजार में गलत पार्किंग न करें, सामान रोड तक निकालने वालों पर भी होगी कार्रवाई
दुर्ग . त्यौहारी सीजन में बेतरतीब वाहन खड़ी क रने और अव्यवस्थित तरीके से दुकानों का सामान बाहर रखने वाले व्यापारियों के खिलाफ शहर पुलिस और निगम के अधिकारी कार्रवाई करेंगे। संयुक्त टीम शनिवार से हर रोज अभियान चलाएगी। अभियान चलाने से पहले दुर्ग शहर पुलिस ने मार्केट क्षेत्र का अध्यन किया। इसके बाद बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक क रने के बाद निगम अधिकारियों के साथ विस्तृत कार्य योजना बनाई।
सुबह से शाम तक चलेगा अभियान
यातायात पुलिस और निगम के कर्मचारियों की टीम शनीचरी बाजार, जवाहर चौक, गांधी चौक, इंदिरा मार्केट, कुआं चौक, मोती काम्पलेक्स, फूल बाजार एरिया, होटल मान क्षेत्र, इंदिरा मार्केट पार्किंग क्षेत्र से लेकर फरिश्ता काम्पलेक्स स्टेशन रोड तक हर रोज अभियान चलाएगी। अभियान सुबह से लेकर शाम तक चलाया जाएगा। इस दौरान बाजार के अंदर व बाहर किसी भी दुकानदार द्वारा पसरा, ठेला या फिर सामान दुकान सीमा क्षेत्र से बाहर निकालकर बिक्री करने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों से व्यवस्था बनाने में सहयोग करने कहा गया है।
फुटकर व्यापारियों के लिए यह व्यवस्था
बैठक में निर्णय लिया गया है कि केवल त्योहार के समय दीया व फूलमाला के अलावा फोटो बेचने वाले लोग बाजार क्षेत्र में एक लाईन से दुकान लगाकर व्यवसाय करेगें। अव्यवस्थित पसरा, ठेला व दुकान लगाने पर सामान को जब्त किया जाएगा।
अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र
1. कुआं चौक इंदिरा मार्केट
2. पांच कंडील गांधी चौक
3. शनिचरी बाजार
यहां रहेगा पार्किंग
टीबी हास्पीटल मैदान पुरान बस स्टैंड रोड
पशु चिकित्सालय के सामने मैदान
शनीचरी बाजार में पुराना निगम कार्यालय की खाली जगह पर
Updated on:
18 Oct 2019, 5:18 PM IST
Published on:
18 Oct 2019, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.