2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा की घटना पर दुर्ग बंद, नहीं खुली दुकानें, विरोध में निकली रैली

बेमेतरा के बीरनपुर में दो समुदाय के बीच हुए हिंसा में युवक भुनेश्वर साहू की मौत के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के बंद का शहर में व्यापक असर रहा। शहर की बड़ी-छोटी मार्केट सुबह से बंद रही। जो दुकानें खुली उन्हें भी बंद समर्थकों ने दबावपूर्वक बंद करा दिया। दुकानें बंद करने को लेकर एक-दो जगहों में विवाद की स्थिति भी बनीं, लेकिन कहीं भी कोई भी अप्रिय स्थिति नहीं बनीं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक बंद शांतिपूर्ण रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Hemant Kapoor

•

Updated: 10 Apr 2023, 8:26 PM IST

बेमेतरा की घटना पर दुर्ग बंद, नहीं खुली दुकानें, विरोध में निकली रैली

बेमेतरा के बीरनपुर में दो समुदाय के बीच हुए हिंसा में युवक भुनेश्वर साहू की मौत के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के बंद का शहर में व्यापक असर रहा।

बंद के कारण इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, गांधी चौक, मोती काम्पलेक्स, गंजपारा, फरिश्ता काम्पलेक्स, स्टेशन रोड, शहीद चौक, सिंधी कालोनी, कसारीडीह, केलाबाड़ी, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर, सिकोलाभाठा व अन्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। घटना के विरोध में विहिप ने पूरे प्रदेश में बंद का ऐलान किया था। जिसके बाद एक दिन पहले ही बंद को जिला भाजपा, बजरंग दल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने समर्थन की घोषणा कर दी थी। जिसके चलते बंद समर्थक सुबह से ही बाजारों में सक्रिय रहे। सुबह कुछ क्षेत्रों में इक्का-दुक्का व्यापारियों ने दुकानें खोल रखी थी। जिन्हे बंद समर्थकों द्वारा घटना और मांग से अवगत कराकर दुकाने बंद करवा दी। बंद के दौरान समय को लेकर व्यापारियों में असमंजस्य की स्थिति रही। दरअसल विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दोपहर २ बजे तक बंद का आह्वान किया था। जिसे छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन दिया था। जिसके चलते शहर के इंदिरा मार्केट में कुछ व्यापारियों ने दोपहर २ बजे के बाद अपने दुकान के शटर उठा लिए थे। जिनकी दुकानें बंद करवाने समर्थक पहुंचे। जहां बंद के समय को लेकर बंद समर्थकों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इस स्थिति को संभालने पुलिस बल को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। ऐसी स्थिति कुछ अन्य मार्केटों में भी निर्मित हुई थी। अंतत: व्यापारियों ने पूरे दिन के लिए दुकानें बंद कर दी।


बंद कराने सक्रिय रहे भाजपाई
जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा, भाजयुमों, विहिप व अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शहर में दिनभर सक्रिय रहे। जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, मीडिया प्रभारी दिनेश देवांगन, भाजयुमों अध्यक्ष जीत यादवके अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में शहर के बाजारों में सक्रिय रहे।


हिन्दू युवा मंच ने निकाली रैली
इधर ग्राम बीरनपुर घटना के विरोध में हिन्दू युवा मंच ने भी आक्रोश जताया। मंच के कार्यकत्र्ता विरोध में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। रैली में हिन्दू युवा मंच के संयोजक गोविंदराज नायडू, पार्षद अरुण सिंह, श्री कुमार नायर, राजेश शर्मा, मंगल सिंह राजपूत, शिवम सिंह, अरुण अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता शामिल हुए।