
दुर्ग. नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत पूरे देश में सर्वेक्षण कराया गया है। जिसके माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अलग-अलग श्रेणी में स्टार रेटिंग के आधार पर पुरस्कृत किया जाना है। इसी के तहत महापौर धीरज बाकलीवाल और कमिश्नर हरेश मंडावी को दिल्ली बुलाया गया है। निगम की माने तो नगर निगम को पूरे भारत में स्टार रेटिंग उत्कृष्ट स्थान मिलने की संभावना है।
20 को मिलेगा अवार्ड
इस उपलब्धि पर 20 नवंबर को नगर निगम को अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड का आयोजन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से किया गया है। कमिश्नर हरेश मंडावी ने बताया कि अवार्ड लेने के लिए शासन का पत्र नगर निगम को प्राप्त हो चुका है।
16 को एक्सीलेंस अवार्ड भी
नगर निगम ने कचरा प्रबंधन में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक्सीलेंस अवार्ड जीता है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा कचरे के रि-साइकिलिंग, रि-ड्यूस और रि-यूज के पैमाने पर गोपनीय सर्वे के आधार पर यह अवार्ड दिया जाएगा। इसमें नगर निगम को पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पाया गया है। यह अवार्ड 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया जाएगा।
Published on:
13 Nov 2021 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
