17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाद-कीटनाशक के स्टॉक अपडेट नहीं, चार दुकान संचालकों को नोटिस

खाद और कीटनाशक के निजी दुकान संचालक स्टॉक की जानकारी अपडेट नहीं रख रहे हैं। इसका खुलासा कृषि विभाग के अफसरों की आकस्मिक जांच में हुआ है। इस पर चार दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही दुकान संचालकों को अमानक खाद व कीटनाशक नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
खाद-कीटनाशक के स्टॉक अपडेट नहीं, चार दुकान संचालकों को नोटिस

खाद-कीटनाशक के स्टॉक अपडेट नहीं, चार दुकान संचालकों को नोटिस

खरीफ सीजन में अमानक खाद व कीटनाशक बिक्री की आशंका को देखते हुए इन दिनों कृषि विभाग द्वारा खाद और कीटनाशक बेचने वाले दुकानों की आकस्मिक जांच की जा रही है। इस क्रम में गुरुवार को कीटनाशी निरीक्षक के नीलिमा राजपूत ने शर्मा कृषि केंद्र जेवरा सिरसा और किसान मित्र कृषि सेवा केंद्र करंजा भिलाई की जांच की। इसी तरह कीटनाशी निरीक्षक प्रभा पटेल ने धमधा के आदित्य एग्रोटेक और कृषि विकास केंद्र धमधा का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के लायसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और विक्रय के लिए रखे गए सामग्रियों की जांच की। इसमें दुकानों में निर्धारित प्रारूप में स्टॉक रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया। इस पर दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया।


ओवर रेट पर बिक्री नहीं करने की हिदायत
जांच दल ने इस दौरान दुकान संचालकों को सामग्रियों की बिक्री तय कीमत पर ही करने की हिदायत दी। अफसरों ने कहा कि ओवर रेट पर बिक्री की शिकायत पर संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक्सपाइरी डेट के करीब खाद व कीटनाशकों को अलग भंडारण कर कंपनियों को लौटाने के निर्देश दिए।


बिना बिल खरीदी नहीं करने की सलाह
उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत ने किसानों से खाद व कीटनाशक सहित किसी भी कृषि आदान सामग्री की खरीदी पर मूल बिल अवश्य लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान बिना बिल कोई भी सामग्री की खरीदी नहीं करे। उन्होंने कहा कि इससे ओवर रेट व अमानक सामग्रियों की बिक्री की संभावना खत्म हो जाएगी।