लिखित शिकायत पत्र में कांग्रेस नेत्री ने जानकारी दी है कि सोमवार को बैठक में शामिल होने कांग्रेस भवन पहुंची थी। बैठक के बाद देर शाम वह सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तभी रज्जन खान ने निकट आकर अश्लील गालियां देने लगा। तपन सरकार का नाम लेते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी के बाद गुरमीत धनई ने शांत रहने की हिदायत भी दी, लेकिन वह गालियां देना बंद नहीं किया। इस घटना के बाद वह सीधे थाना पहुंची और शिकायत की।