
भिलाई-दुर्ग की क्राइम की पांच बड़ी खबरें, कहीं नाबालिग का बलात्कार तो कहीं घर का ताला तोड़कर चोरों ने पार कर दिए लाखों रुपए
भिलाई. ट्विनसिटी भिलाई-दुर्ग की क्राइम की पांच बड़ी खबरें आपके लिए लेकर आए हैं। पढि़ए क्या कुछ अपराध हुआ आपके शहर में...
1. 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार, जुर्म दर्ज
दुर्ग के जेवरा चौकी क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुल्तान खान के खिलाफ धारा 354(घ), 376, 458, 506, 511 व 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग अपने घर में थी। 20 वर्षीय आरोपी उसके घर में रात को घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध कर चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। परिजन थाना पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ कर रही है।
2. ठेकेदार आदित्य शराफ के घर में चोरी, जांजगीर गए थे
भिलाई के रिसाली प्रियंका नगर निवासी ठेकेदार आदित्य शराफ के घर में सेंधमारी हो गई। चोरों ने सोने चांदी की ज्वेलरी और नकदी समेत करीब 2 लाख की चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार किसी काम से जांजगीर गया हुआ था। मौका देखकर चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
3. नकदी समेत स्कूल का सामान भी चोरी
भिलाई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्प-1 में चोरी हो गई। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। छावनी थाना पुुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। चोरों ने आलमारी के लॉकर को तोड़कर शासकीय लेपटॉप, बैटरी, चार्जर, नेट कनेक्टर, ताला चाबी, स्वच्छता सामाग्री और 15 हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया।
4. टहलते हुए बात कर रही थी बदमाश मोबाइल झपटकर भागा
भिलाई के सेक्टर-2, सड़क एवेन्यू बी, क्वार्टर 6 बी निवासी प्रतिमा राठौर घर के पास रात को टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी बीच अचानक पीछे से एक युवक पहुंचा और मोबाइल झपटकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर भ_ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
5. राइस मिल में चोरी, प्रकरण दर्ज
दुर्ग के परिहार एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल) सिरसा खुर्द मे चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है। करीब 30 हजार का सामान चोरी हुई है। पुलगांव पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ किया है।
Published on:
12 Dec 2021 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
