19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूपेश की जमीन नपवाने वाली कलेक्टर R. संगीता को आधी रात भेजा लूप लाइन में, 42 IAS की प्रशासनिक सर्जरी

संगीता ने दुर्ग कलेक्टर रहते हुए भूपेश बघेल की जमीन नपवाई थी। तब आर. संगीता काफी चर्चे में रही। तत्कालीन रमन सरकार ने उन्हें बड़े विभाग देकर इसका ईनाम भी दिया था।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Dec 24, 2018

PATRIKA

भूपेश की जमीन नपवाने वाली कलेक्टर आर संगीता को आधी रात भेजा लूप लाइन में, 42 IAS की प्रशासनिक सर्जरी

भिलाई. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रविवार आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले कर दिए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात इस तरह से तबादले हुए हैं। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम आईएएस आर. संगीता का है। संगीता ने दुर्ग कलेक्टर रहते हुए भूपेश बघेल की जमीन नपवाई थी। तब आर. संगीता काफी चर्चे में रही। तत्कालीन रमन सरकार ने उन्हें बड़े विभाग देकर इसका ईनाम भी दिया था।

नहीं दिया कोई विभाग
आर. संगीता को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया है। उन्हें कोई विभाग नहीं दिया है। अब तक संगीता के पास श्रम विभाग का प्रभार था। ये अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की जा रही है। इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है।

जानिए किसको दिया गया क्या विभाग
० सुबोध सिंह को श्रम और सिद्धार्थ कोमल परदेसी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है।
० रजत कुमार को समाज कल्याण का संचालक बनाया गया है।
० संजय अलंग का बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
० जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
० नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
० दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है।
० नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है।
० यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।
० महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है।

० पदुम सिंह एक्का का नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
० रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है।
० बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है।
० अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
० अमिताभ जैन को अपर मुख्य सचिव गृह, जेल एवं परिवहन विभाग व परिवहन आयुक्त
० एलेक्स पान मेनन को प्रबंध संचालक अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम
० आर. संगीता को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया है। उन्हें कोई विभाग नहीं दिया है। अब तक संगीता के पास श्रम विभाग का प्रभार था।