
यात्रीगण ध्यान दें, ट्रैक की मरम्मत, हर हफ्ते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, यह गाडिय़ां हैं रद्द
दुर्ग. बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 4 से 25 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3.30 से रात 8.30 तक और 1 से 29 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक यात्री ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा।
ये पैसैंजर यहां रहेगी रद्द
प्रत्येक मंगलवार को गोंदिया व झारसुगुड़ा से छूटने वाली 58118 -58117 पैसेंजर को बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को बिलासपुर एवं टिटलागढ से छूटने वाली 58214-58213 बिलासपुर-टिटलागढ़ के बीच रद््द रहेगी।
ढाई घंटे की जाएगी नियंत्रित
शुक्रवार को इतवारी से छूटने वाली 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर शनिवार को बिलासपुर-झारसुगुडा-बिलासपुर के मध्य रद््द रहेगी। प्रत्येक सोमवार को मुंबई से छूटने वाली 12101 मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को बिलासपुर के पहले ढाई घंटे नियंत्रित की जाएगी।
यहां पैसेंजर बनकर चलेगी साउथ बिहार
इसी दिन पुणे से छूटने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस को बिलासपुर के पहले २.३० घंटा निय़ित्रत की जाएगी। दिसबंर में प्रत्येक शनिवार को दुर्ग से छूटने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।
Published on:
28 Nov 2018 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
