
कार्तिक पूर्णिमा: शिवनाथ में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, देवों के नाम किया दीपदान
भिलाई. कार्तिक पूर्णिमा के मौके मंगलवार सुबह सूरज निकलने से पहले हजारों लोगों ने शिवनाथ नदी (Shivnath River Durg) में स्नान करके दीपदान किया। आस्था की डुबकी का अद्भुत नजारे के बीच सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नजर आए। शिवनाथ नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। नदी तट पर मेला भी लगा है। देव दीपावली पर पर लोग घरों में आज दीपमालाएं जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही शहर के मंदिरों में भी कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष आयोजन किया गया है। सुबह से देवालय और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई है।
सिख समाज मना रहा आज प्रकाश उत्सव
सिख समाज अपने पहले गुरु, गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव अजा मना रहा है। रंगीन रोशनी से गुरुद्वारों की विशेष सजावट की गई है। सुबह से गुरुद्वारों में कीर्तन और लंगर का प्रसाद खाने सिख समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन के कार्यक्रम के साथ गुरुपर्व पर विविध आयोजन होंगे। इस वर्ष 550 वां प्रकाश पर्व होने की वजह से गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं।
इसलिए करते हैँ आज दीपदान
देवउठनी एकादशी के बाद से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देवताओं ने पांच दिन का उत्सव मनाया था। देव उठनी एकदाशी के दिन क्षीरसागर में भगवान विष्णु लंबी निद्रा के बाद जागे थे और पूर्णिमा के दिन वे देवलोक पहुंचते हैं। जहां उनके आगमन पर सभी देवी-देवताओं ने दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। पवित्र नदियों में आज के दिन स्नान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
Published on:
12 Nov 2019 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
