5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग जिले में अब नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 7 अगस्त से दिन में आठ घंटे खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने दिया व्यापारियों को प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित अन्य जिलों में अब लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। व्यापारिक संगठनों के विरोध और राज्य सरकार के फैसले के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा इसका ऐलान कर दिया गया। (coronavirus lockdown in chhattisgarh)

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Aug 06, 2020

दुर्ग जिले में अब नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 7 अगस्त से दिन में आठ घंटे खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने दिया व्यापारियों को प्रस्ताव

दुर्ग जिले में अब नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, 7 अगस्त से दिन में आठ घंटे खुली रहेंगी दुकानें, कलेक्टर ने दिया व्यापारियों को प्रस्ताव

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित अन्य जिलों में अब लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। व्यापारिक संगठनों के विरोध और राज्य सरकार के फैसले के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा इसका ऐलान कर दिया गया। नए फैसले के मुताबिक अब किराना और जरूरी सामानों के साथ अन्य सामग्रियों के विक्रेता भी 7 अगस्त से अपनी दुकानें खोल सकेंगे, लेकिन दुकानों के खुलने और बंद करने के समय को लेकर बंदिशे जारी रह सकती है। 7 अगस्त से सभी सरकारी दफ्तर खुल जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक यातायात भी शुरू कर दिया जाएगा। दुर्ग कलेक्टर ने आज व्यापारिक संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें उन्होंने व्यापारियों के सामने आठ घंटे दुकान खोलने का प्रस्ताव दिया है। व्यापारियों को इसके लिए एक घंटे सोचने का वक्त दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि आठ घंटे के बाद दुकान खुली मिली तो सीधे एक महीने के लिए दुकान सील कर दिया जाएगा। फिलहाल व्यापारी कलेक्टर की इस प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं।

सीएम ने कलेक्टरों को दिया अधिकार
इससे पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश पर जिले के 22 से 27 जुलाई तक सभी 10 नगरीय निकायों के साथ 17 गांवों में लॉकडाउन लगाया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 28 जुलाई से 6 अगस्त तक कर दिया गया था। इस दौरान 12 और गांवों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था। हालांकि इस दौरान त्योहारों को देखते हुए दुकानों को खुलने की छूट भी दी गई। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में बैठक के बाद प्रदेश में लॉकडाउन और नहीं बढ़ाने और जरूरत के अनुसार फैसले का अधिकार कलेक्टरों को देने का निर्णय किया गया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इसके मुताबिक 7 अगस्त से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरों के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता जैसे ऐहतियात जारी रहेंगे।

व्यापारियों ने किया था विरोध
इससे पहले लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की चर्चा के बीच जिले के व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया था। कैट के अगुवाई में व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लॉकडाउन बढ़ाए जाने की सूरत में दुकानें खोल विरोध करने का ऐलान किया था। हालांकि व्यापारी समय की पाबंदी को लेकर सहमति जाहिर की थी। दुर्ग-भिलाई के व्यवसाइयों ने कांफ्रेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अगुवाई में बैठक कर 7 अगस्त से दुकान खोलने का निर्णय किया। व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण से निपटने लॉकडाउन के निर्णय को गलत ठहराते हुए कहा कि केवल 3-4 घंटे दुकान खोलने की अनुमति से बाजारों में ज्यादा भीड़ लगती है। जिससे कोरोना संक्रमण बढऩे का ज्यादा खतरा रहता है। इसके बजाय व्यवसाईयों को दिनभर दुकान खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। जिससे बाजारों में एक साथ भीड़ नही जुटेगी और व्यवसाय भी प्रभावित नहीं होगा। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि लॉकडाउन 6 तारीख को समाप्त होगा। व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क और सेनेटाइजेशन के पालन की शर्त के साथ दुकानों के खुलने का समय तय किया जाएगा। सभी कार्यालय खुल जाएंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट आरम्भ हो जाएगा।