4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता के दो पहलू, एक मां ने कंपकंपाती ठंड में मरने छोड़ा बच्ची को, एक मां-बेटे को फंदे पर झूलता देख दौड़ी, बचा न सकी

जन्म के चंद घंटे बाद ही एक नवजात बच्ची को कंपकंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया। यह तो अच्छा हुआ कि लोगों की नजर उस पर पड़ गई।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Dec 11, 2017

patrika

भिलाई. जन्म के चंद घंटे बाद ही एक नवजात बच्ची को कंपकंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया। यह तो अच्छा हुआ कि लोगों की नजर उस पर पड़ गई। चाइल्ड लाइन के सदस्यों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। उसे शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

कुम्हारी थाना के ग्राम खपरी में रविवार को अलसुबह एक निर्दयी मां अपनी नन्हीं सी जान को जैतखाम के पास चादर से लपेटकर बोरी पर सुलाकर छोड़ दिया था। सुबह जब बच्ची के रोने की आवाज आई तब लोगों ने देखा। फिर गांव के ही एसके चौधरी ने चाइल्ड लाइन की सदस्य भारती को सूचना दी। बच्ची के शरीर पर खून था और नाल भी नहीं कटा था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रसव होते ही बच्ची को रखकर चले गए होंगे। अच्छा हुआ कि कुत्ते, बिल्ली की निगाह नहीं पड़ी अन्यथा नन्हीं सी जान को नोच डालते। कुम्हारी थाना पुलिस अज्ञात महिला के खिलाफ धारा ३१७ के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की तस्दीक कर रही है।

गांव वालों ने किया इनकार
फिलहाल घटना स्थल से कोई साक्ष्य नहीं मिले है। पुलिस ने बच्ची की मां की तलाश कर शुरू कर दी है। गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव में ऐसी कोई महिला नहीं थी जो प्रसव होने के करीब हो। उनका कहना है कि कोई बाहर से लाकर बच्ची को यहां छोड़कर चला गया है।

एक माह पहले भी मिला था नवजात
इसी तरह १९ नवम्बर को उतई पोटिया नहर के पास बच्चा मिला था। वह भी एक दिन का था। उसकी सूचना पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह मातृछाया में है। सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉक्टर केके जैन ने बताया कि बच्ची का वजन १.९ किलो है। वह स्वस्थ्य है। उसे शिशु गहन उपचार इकाई में विशेष निगरानी में रखा गया है।

मजदूरी करता था
धमधा रोड न्यू शांति नगर में रविवार को सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के फंदा लगाकर लटकने के दौरान उसकी मां ने देख लिया,लेकिन जब तक उसे फंदे से उतारा जाता उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक न्यू शांति नगर निवासी कुलेश्वर साहू (19 वर्ष) शनिवार की शाम घर से बाहर घूमने गया था। देर रात घर लौटा और बिना खाना खाए सो गया। रविवार को सुबह लगभग 5 बजे कुलेश्वर की मां कांति साहू आहट मिलने पर उसके कमरे में पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। बेटे के फंदे पर तड़पता देख मां ने फंदे को हसिंया से काटने का प्रयास किया। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पर आ गए और उसे फंदे से उतार गया। तब तक कुलेश्वर ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।