25 लाख का सरकार ने घोषित किया था ईनाम
सीनियर माओवादी लीडर पहाड़ सिंह पर सरकार ने 25 लाख का ईनाम घोषित किया था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। हर बार सर्च ऑपरेशन के दौरान वह पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को चकमा देकर निकल जाता था। दुर्ग आईजी जीपी सिंह ने बताया कि यह महाराष्ट्र, मप्र और छग की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। हथियार के बिना समर्पण इसलिए किया कि इसके 3 गनमैन सुरक्षा में 24 घण्टे सतर्क रहते थे ।