2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर सरकार को अपने ही घेरने की तैयारी में, एमआईसी मेम्बर के साथ 7 पार्षद और 4 एल्डरमैन ने लगाए प्रश्नकाल के लिए सवाल

बजट बैठक में इस बार विपक्षियों के साथ शहर सरकार का उनके ही मंत्री, पार्षद और एल्डरमैन घेरने की तैयारी में दिख रहे हैं। इसके लिए बजट बैठक में होने वाले प्रश्नकाल के लिए इन्होंने भी सवाल रखे हैं। एमआईसी मेम्बर मंदीप सिंह के अलावा सत्ता पक्ष के 7 पार्षद और 4 एल्डरमैन भी सवाल रखे हैं। इसके अलावा 16 भाजपाई पार्षद और 3 निर्दलीयों ने भी प्रश्नकाल के लिए सवाल रखा है। भाजपाइयों ने शुक्रवार को समूह में निगम सचिवालय पहुंचकर सवाल जमा कराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Hemant Kapoor

•

Updated: 24 Mar 2023, 9:10 PM IST

शहर सरकार को अपने ही घेरने की तैयारी में, एमआईसी मेम्बर के साथ 7 पार्षद और 4 एल्डरमैन ने लगाए प्रश्नकाल के लिए सवाल

भाजपाइयों ने शुक्रवार को समूह में निगम सचिवालय पहुंचकर सवाल जमा कराया

नगर निगम की बजट बैठक 28 मार्च को बुलाई गई है। बजट का पहला घंटा नियमानुसार प्रश्नकाल का होगा। इसमें सदस्य सरकार के समक्ष सवाल रख उत्तर प्राप्त कर सकेंगे। इसी के तहत शुक्रवार तक सदस्यों को प्रश्न रखने का समय दिया गया था। अंतिम शुक्रवार को तय समय तक निगम सचिवालय में 31 पार्षदों ने 58 सवाल जमा कराए हैं। इनमें कांग्रेस के एमआईसी मेंबर मंदीप सिंह के साथ पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, सतीश देवांगन, अनिल देवांगन, महेश्वरी ठाकुर के साथ एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा व अन्य शामिल है। इसी तरह निर्दलीय अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार ने भी आवेदन लगाया। भाजपा के सभी 16 पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में निगम कार्यालय पहुंचकर एक साथ आवेदन लगाया।


पत्रिका के मुद्दे भी सवालों में
भाजपा पार्षदों ने अलग-अलग मुद्दों पर 32 सवाल लगाए हैं। इनमें पत्रिका के भी कई मुद्दे शामिल हैं। इनमें गौरव पथ से पेड़ों की कटाई, अमृत मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन में देरी, अमृत मिशन के गंजपारा स्थित पानी की टंकी की गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण दरार, साफ-सफाई आदि शामिल हैं। भाजपा पार्षदों ने पत्रिका के तालाबों में गंदगी के मुद्दे पर भी सवाल लगाया है।


डायरिया और मलेरिया पर भी सवाल
भाजपा पार्षदों ने डायरिया और मलेरिया के मुद्दे पर भी सत्तापक्ष को प्रश्नकाल में घेरने की रणनीति बनाई है। इसके लिए पृथक से सवाल लगाए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों वार्ड 37 व 38 में डायरिया के कई मामले सामने आए थे। इसके अलावा भाजपा पार्षद शहर में सांड और कुत्तों के आतंक, जर्जर सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर भी सवाल लगाए हैं।